Greater Noida News (06/05/2026): थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के ग्राम नंगली वाजिदपुर में पार्किंग विवाद (Parking Dispute) को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वही पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को मिली शिकायत में वादी ने आरोप लगाया कि संजय चौहान, कर्नल चौहान, दीपांशु चौहान, प्रिंश व अन्य अज्ञात लोगों ने वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी दुकान में जबरन घुसकर उनके पिता के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए के कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को ग्राम नंगली वाजिदपुर से कर्नल (35), दीपांशु चौहान (23) और अक्षित (26) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी एक ही इलाके के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।