Ghaziabad News (07/11/2026): गाजियाबाद के लोनी में पारिवारिक विवाद के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल के बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहन से झगड़ा होने पर पिता ने बेटे को डांटा और उसकी पिटाई की थी। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना शनिवार देर रात करीब 3:15 बजे लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान अहमद के रूप में हुई है। वह फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी और सात बेटियां भी हैं। इनमें पांच बेटियों की शादी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले बेटे का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पिता ने उसे डांटने के साथ पिटाई भी की थी। देर रात जब इरफान अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी बेटे ने चाकू से उनके माथे पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया। पड़ोसी ने रात करीब 3:30 बजे पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी। परिजन घायल इरफान को लोनी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मृतक की बड़ी बेटी चांदनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पिता की डांट और पिटाई से नाराज होकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।