हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (06/05/2026): भीषण गर्मी और लू (Severe heat & Heatwave) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को डीएम मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हीट वेव से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद में लागू सिटी हीट एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता, पर्याप्त दवाएं, ओआरएस और तरल पदार्थों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने और सनस्ट्रोक से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा।

परिवहन विभाग को बस अड्डों पर छाया और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जबकि पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए पानी, टीकाकरण और छाया की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में पेयजल, पंखे और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा।

आगे डीएम ने नगर निकाय और पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ और कूलिंग सेंटर संचालित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा।

जिलाधिकारी ने श्रमिकों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए निर्माण स्थलों पर दोपहर के समय काम रोकने और श्रमिकों के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेड लाइट चौराहों पर दोपहिया चालकों के लिए छायादार ग्रीन मैट लगाने की बात कही गई।

बैठक में गेल (इंडिया) लिमिटेड ने गैस पाइपलाइन सुरक्षा पर प्रस्तुति दी, जिस पर जिलाधिकारी ने पाइपलाइन के आसपास अनधिकृत निर्माण और खुदाई पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग प्रमोद कुमार सैनी, सहायक अभियंता (आईसीडी) सिंचाई विभाग पवन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त सुयश पांडे, सहायक निदेशक कारखाना आशीष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) ललित मोहन, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग (एक्सप्रेसवे) वैभव मिश्रा, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राजू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।