जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को दिया चाय का आमंत्रण, युवाओं से की यह विशेष अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (01/04/2026): जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद जेवर क्षेत्र इस समय सुर्खियों में है। इस एयरपोर्ट के विकास में क्षेत्रवासियों और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की भी अहम भूमिका रही है। शुभारंभ के बाद विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने क्षेत्रवासियों को “चाय पर चर्चा” के लिए आमंत्रित किया है।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने संवाद में निवासियों से जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अवसरों में निवेश करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी नौकरी को ही सब कुछ न मानें, बल्कि निवेश के जरिए आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र अब भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त होकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने युवाओं से स्किल सीखने पर भी जोर दिया।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने आप को विधायक नहीं, बल्कि एक बड़े भाई के रूप में युवाओं को संबोधित प्रस्तुत हुए कहा कि युवा अपने पैरों पर खड़े हों, जोखिम लेने से न डरें और अपने भविष्य को खुद संवारें। उन्होंने जेवर क्षेत्र को दुनियाभर के निवेशकों की पहली पसंद बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का सही समय पर लाभ उठाने की अपील की।

जेवर विधायक विधायक ने सभी से अनुरोध किया कि वे अपनी बात खुलकर उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखें या दिए गए मोबाइल नंबर 941225444 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से मिलकर “चाय पर चर्चा” के माध्यम से समस्याओं और सुझावों पर बात करेंगे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका विधायक बनने का उद्देश्य जेवर क्षेत्र को तरक्की की बुलंदी तक पहुंचाना है, ताकि जो युवा रोजगार के लिए बाहर जाते थे, उन्हें अपने ही क्षेत्र में अवसर मिल सकें। अंत में उन्होंने युवाओं को अपने ऊपर विश्वास रखने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए चाय के साथ अगली मुलाकात का निमंत्रण दिया।

जेवर में हवाई अड्डा बनने के बाद क्षेत्र के विधायक ने युवाओं से यहां निवेश करने का अनुरोध किया है, ताकि वे अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकें और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।