गौतमबुद्ध नगर में वोटर लिस्ट सुधारने के लिए चार दिन चलेगा विशेष अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar (22/11/2026): गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों नोएडा, दादरी और जेवर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, गलत नाम हटवाने और दर्ज जानकारी में सुधार कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर नया नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर की जा रही है।

मतदाता सूची से जुड़े अलग-अलग कार्यों के लिए तीन प्रकार के फॉर्म निर्धारित किए गए हैं। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, किसी मृतक या अपात्र मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा।

इसके अलावा नागरिक घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET मोबाइल ऐप या निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर संबंधित फॉर्म भरा जा सकता है। निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य जानकारियां जांच लें, ताकि किसी भी तरह की गलती को समय रहते ठीक कराया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।