‘स्कूल चलो अभियान’ से शिक्षा का बिगुल: डीएम मेधा रुपम करेंगी शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/04/2026): जनपद के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के साथ बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए बुधवार से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

अभियान का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रुपम द्वारा किया जाएगा। वह प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर से रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज करेंगी। इस दौरान स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत पारंपरिक तरीके से टीका लगाकर और फूलों की मालाएं पहनाकर किया जाएगा, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति उत्साह और अपनापन बढ़ सके।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से आकर्षक बनाया जाए। साथ ही नए और पुराने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए, जिससे विद्यालय का माहौल उत्सव जैसा लगे और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने बताया कि जनपद के चारों विकास खंडों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में फिलहाल करीब 85 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग ने इस शैक्षिक सत्र में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है।

अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान शिक्षक और शिक्षा मित्र गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और उन्हें सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। इनमें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन, जूते-मोजे और अन्य शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल स्कूलों में नामांकन बढ़ेगा, बल्कि बच्चों के नियमित रूप से विद्यालय आने की प्रवृत्ति भी मजबूत होगी। अभियान के तहत रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।