Greater Noida News (21/11/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कॉलेज कैंपस के सामने मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रशान्त नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इटली मेड एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज कैंपस के सामने एक युवक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
21 नवंबर को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशान्त नागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सफीपुर सर्विस रोड से लॉयड की तरफ जाने वाले रास्ते से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने एक ब्रेजा कार भी सीज की है।
गिरफ्तार आरोपी प्रशान्त नागर, ग्राम अट्टा गूजरान, थाना दनकौर का निवासी है और उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में मारपीट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2019 में दनकौर थाने में लूट और चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।