दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (22/11/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ जार्डन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू और ऑल्टो कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को कार सवार आरोपियों ने एक युवक की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद उसके और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए थे। मामले में शिकायत के आधार पर दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 21 नवंबर को नीरज उर्फ जार्डन को सुपरटेक अपकंट्री तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार (नंबर UP16BL3266) बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित सोझना झाया गांव का निवासी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगरा, गौतमबुद्धनगर और ग्वालियर में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।