फेडरेशन ऑफ़ RWA ने पानी बिल बढ़ोतरी पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण CEO से की मुलाकात
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/04/2026): आज 1 अप्रैल को फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यू, ग्रेटर नोएडा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी के नेतृत्व में, पानी के बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से मिला।
फेडरेशन ने पानी के बिलों में वृद्धि को गलत बताया और कहा कि ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल नोएडा और गाजियाबाद से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले बोर्ड की बैठक के आदेशों के कारण शहर में लगातार पानी के बिलों में वृद्धि हो रही है, जो सरासर अनुचित है। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि बिलों में वृद्धि वापस नहीं हुई तो मजबूरन प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने फेडरेशन को आश्वस्त किया कि इस बार पानी के बिलों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
फेडरेशन ने यह भी मांग की कि पिछले दो वर्षों से पानी के बिलों को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके कारण आवंटियों के ऊपर ब्याज बढ़ गया है। इसलिए उन्होंने ओटीएस (One Time Settlement) स्कीम लाने और पुराने आदेश को रद्द करने की सिफारिश की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय ने तीनों विषयों पर सहमति और आश्वासन दिया।
फेडरेशन ने इस विषय को पत्र के माध्यम से उठाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और मीडिया सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर महासचिव ऋषिपाल सिंह, आलोक साध, प्रमोद भाटी, सुधीर चौधरी, पंकज नागर, और अरुण बतिस्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।