छलेरा में लगा 28वां मेगा शिविर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने वितरित किए आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (01 अप्रैल 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित गोपाल नमो सेवा केंद्र और छठ पूजा सेवा समिति नोएडा (रजि.) द्वारा छलेरा स्थित सैनी चौपाल में 28वें मेगा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) और ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में कुल 90 लोगों ने सहभागिता की, जिसमें से 53 लाभार्थियों के कार्ड से संबंधित कार्य पूर्ण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इनमें 19 आयुष्मान कार्ड और 34 ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने स्वयं लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए और एक-एक व्यक्ति से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को भी जाना।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। साथ ही आयुष्मान योजना से जुड़े जनपद में सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी और सूची भी उपलब्ध कराई, ताकि जरूरत के समय लाभार्थी आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन, पारिवारिक लाभ, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

शिविर में छठ पूजा सेवा समिति नोएडा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत केशरी, चरण सिंह सैनी, मांगे राम सैनी, संतोष सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुष्कल गुप्ता और गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और लोगों ने इस पहल की सराहना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।