28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ, जेवर विधायक ने लोगों से की विशेष अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (22/03/2026): जेवर क्षेत्र के लिए 28 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

Noida Airport

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र के विकास से जुड़ी एक बड़ी पहल रही है और अब इसका उद्घाटन होने जा रहा है।

धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और कार्यक्रम में शामिल नेताओं के विचार सुनें।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।