ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/11/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को स्वाट टीम और बिसरख थाना पुलिस ने स्थानीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से गोल्डन ग्रांड रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आलम खान निवासी गाजियाबाद, वसीम निवासी बागपत और लक्ष्य राठौर निवासी गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था। आरोपी कार के जरिए इसकी सप्लाई करते थे और टेलीग्राम ऐप के साथ ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से ग्राहकों तक गांजा पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मांग के आधार पर घर तक गांजे की डिलीवरी करते थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिसरख थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी वसीम के खिलाफ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।