“कौन हैं ऐसे छुईमुई अधिकारी”, नाव खरीदने पर भड़के सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (22/03/2026): दिल्ली में यमुना नदी के निरीक्षण के लिए प्रस्तावित नाव की खरीद को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही कठिन परिस्थितियों में काम करने में सक्षम हैं। उन्होंने विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन कुमार चौधरी, मुख्य अभियंता मुकेश कुमार और अनिल कुमार शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि ये अधिकारी पहले भी लंबे समय तक नालों और फील्ड में खड़े रहकर काम कर चुके हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कौन सा अधिकारी है, जिसके लिए इस तरह की विशेष सुविधाओं वाली नाव की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वजीराबाद के बाद यमुना की स्थिति ऐसी है कि वहां जाना मुश्किल है और पल्ला क्षेत्र में नदी का दायरा लगभग 3 किलोमीटर ही है, जिसे कम समय में कवर किया जा सकता है।

भारद्वाज ने नाव में प्रस्तावित सुविधाओं—जैसे पेंट्री, एयर कंडीशनिंग, पानी, सोफा, एलईडी लाइटिंग और वीआईपी बैठने की व्यवस्था—पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी सुविधाओं की आवश्यकता क्यों है।

उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता की मांग करते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि संबंधित फाइल और उनकी लिखी नोटिंग को मीडिया के सामने सार्वजनिक किया जाए।

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के प्रदूषण और सफाई व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करने के लिए दो अत्याधुनिक VIP नावें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) द्वारा जारी टेंडर के अनुसार, इन हाई-एंड नावों में एसी केबिन समेत आधुनिक सुविधाएं होंगी और इन पर कुल लगभग 6.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, यानी प्रत्येक नाव की कीमत करीब 3.10 करोड़ रुपये होगी। इन नावों का उपयोग वरिष्ठ अधिकारी यमुना सफाई अभियान का निरीक्षण करने के लिए करेंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब यमुना की सफाई को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना हुआ है और इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।