रीलखा गांव में किसानों का धरना 36वें दिन भी जारी, दिवाली पर भी नहीं माने किसान

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (09/10/2026): ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव में यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना सोमवार को 36वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर किसान दिवाली के दिन भी धरना स्थल पर डटे रहे। सोमवार को भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और शाम 3 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन चलने के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारियों ने अब तक उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। किसानों का आरोप है कि 36 दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी उनकी बात सुनने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

किसान डॉक्टर राहुल कसाना ने कहा कि इतने दिनों से आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण किसानों को मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक यमुना विकास प्राधिकरण को गांव में कोई काम नहीं करने दिया जाएगा।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि दिवाली जैसे त्योहार पर भी वे अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर बैठे रहे और समाधान मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

धरने में सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह, नीरज कसाना, रवि कसाना, बलजीत ठेकेदार और बलजीत हवलदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।