ग्रेटर नोएडा में MSME केंद्र से 28 बैटरियां चोरी, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09/11/2026): कासना थाना क्षेत्र स्थित एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र से 28 यूपीएस बैटरियां और मशीन की मास्टर-की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में 28 एमेरान क्वांटा बैटरियां, पेन ड्राइव के रूप में लाइसेंस/मास्टर-की, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल किया गया रिक्शा शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, कासना के उप महाप्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि संस्थान के 3D प्रिंटिंग रूम से कई यूपीएस बैटरियां और 3D प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस/मास्टर-की चोरी हो गई हैं। शिकायत के आधार पर कासना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने 8 नवंबर को तीन आरोपियों उस्मान अली, जौनी और इमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया था और वहां से 28 बैटरियां व मशीन में लगी पेन ड्राइव चोरी की थी। इसके बाद बैटरियों को रिक्शे में रखकर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा दिया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उस्मान अली संभल का रहने वाला है और वर्तमान में कासना क्षेत्र में रह रहा था। जौनी मुजफ्फरनगर का निवासी है और गौतमबुद्ध नगर के घोड़ी बछेड़ा में रह रहा था। वहीं, इमान मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में ऐच्छर गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कासना थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा चोरी का सामान बरामद किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।