अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का ‘नारी शक्ति को नमन’ कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/03/2026): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर की ओर से रविवार को तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय में “नारी शक्ति को नमन – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची मौजूद रहीं। इस दौरान मातृशक्ति को नमन करते हुए समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, औद्योगिक और सैन्य क्षेत्र समेत लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे समाज में महिलाओं की स्थिति और मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिले की कई प्रबुद्ध महिलाओं, जिनमें प्रोफेसर, वकील, चिकित्सक और शिक्षिकाएं शामिल थीं, को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अर्पणा सिंह, डॉ. संगीता रावल, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, ज्योति सिंह, मुकेश भाटी, बॉबी देवी, यशोधा सिंह, अनीता शिशोदिया, अंजलि शिशोदिया, शांति सिंह, अंजू पुंडीर, लक्ष्मी, सूर्यकला समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।