नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों से मिले भाकियू कार्यकर्ता, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई कई मांगें

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/03/2026): भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में तैनात नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा के नए पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन सिंह और नोएडा के पुलिस आयुक्त साद मिया खान का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

भाकियू नेताओं ने अधिकारियों को जिले के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। संगठन की ओर से कहा गया कि गांवों में आबादी से संबंधित मामलों का निस्तारण लंबे समय से लंबित है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को बिजली के फर्जी बिल भेजे जाने और चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने की शिकायत भी अधिकारियों के सामने रखी गई।

किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि खेती से जुड़े उपकरणों और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले साधनों को पुलिस या प्रशासनिक स्तर पर अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उनका कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से किसानों के दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं और खेती का काम बाधित होता है।

बैठक के दौरान संगठन के नेताओं ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की अपेक्षा जताई। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर पवन खटाना, सुनील प्रधान, अनित कसना, गुलाब बिधूड़ी, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, लाला यादव, अमित डाटा, सुंदर, पवन नागर, ललित चौहान, अमित, सचिन, गजराज भाटी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, सोनू मामूरा, बेली भाटी, धर्मपाल स्वामी, मटरू नागर, धनीराम मास्टर, सूबे राम मास्टर, नागेश चपराना, राजू चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान और मजदूर मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।