ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़: घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (4 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम थाना इकोटेक-3 पुलिस पुराना सुत्याना पुस्ता रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार को रूकने का इशारा किया। इस पर स्कूटी सवार भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कालका प्रसाद उर्फ आदित्य उर्फ नेता निवासी ग्राम करईया, थाना जमालपुर, जिला बांदा के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सेक्टर-62 नवादा नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ करने पर कई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 2 और 3 दिसम्बर की रात कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के कब्जे से 5500 रुपये नगद, एक स्कूटी और अवैध हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।