ग्रेटर नोएडा में पुष्पोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/02/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Industrial Development Authority) के तत्वावधान में उद्यान विभाग द्वारा ‘द ग्रेटर नोएडा फ्लावर शो – पुष्पोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष पुष्पोत्सव की थीम ‘कैलेंडुला फूल’ (Calendula Flower) रखी गई है। आयोजन स्थल ग्रेटर नोएडा का प्रमुख हरित क्षेत्र सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क होगा, जहां चार दिनों तक रंग-बिरंगे फूल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पुष्पोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 26 फरवरी (गुरुवार) को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ पुष्पोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद आम जनता के लिए प्रवेश खोल दिया जाएगा।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
प्रथम दिन – गुरुवार, 26 फरवरी 2026
प्रातः 11:00 बजे से प्रतिभागियों द्वारा गमलों एवं स्पॉट गार्डन की सजावट
अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शनों का परीक्षण
सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन एवं आमजन के लिए प्रवेश प्रारंभ
सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक विभिन्न संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
सायं 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आकर्षक ड्रोन शो
द्वितीय दिन – शुक्रवार, 27 फरवरी 2026
प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी
प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं
सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक बागवानी एवं पर्यावरण विषयों पर कार्यशाला
सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
तृतीय दिन – शनिवार, 28 फरवरी 2026
प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश खुला रहेगा
प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं
अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक क्विज शो
सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक बागवानी और पर्यावरण पर कार्यशाला
सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
चतुर्थ एवं अंतिम दिन – रविवार, 1 मार्च 2026
प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक पुष्पोत्सव आम जनता के लिए खुला रहेगा
प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रम
अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक ड्राइंग, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता
आम नागरिकों के लिए जैविक खेती पर विशेष कार्यशाला
सायं 4:00 बजे से 7:30 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह
आयोजकों के अनुसार पुष्पोत्सव 2026 का उद्देश्य शहरवासियों में पर्यावरण संरक्षण, बागवानी और जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में फूलों की दुर्लभ प्रजातियां, बच्चों की रचनात्मक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।