15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बालक टीम का शानदार प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26/02/2026): गौतमबुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के लिए गर्व का क्षण है। 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की बालक वर्ग टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
उत्तर प्रदेश बालक वर्ग टीम की कप्तानी स्नितिक प्रताप सिंह ने की, जिनके नेतृत्व में टीम ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। टीम में ग्रेटर नोएडा के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई—अविरल सिंह (प्रतीक रेजीडेंसी, फाई-3), स्नितिक प्रताप सिंह (पंचशील हाइनेस, सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट) और सात्विक आर्य (गंधर्व सोसायटी, ओमेगा-1)।
गौतमबुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और मुख्य कोच मिलिंद शर्मा ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। साथ ही भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

बताया गया कि इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बालक वर्ग की 19 टीमों और बालिका वर्ग की 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 21 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक तिरुचिरापल्ली स्थित साईं जी रोल बॉल ग्राउंड में संपन्न हुआ। चैंपियनशिप का सफल आयोजन Roll Ball Federation of India के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स तमिलनाडु रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया।
अंत में गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और देश का नाम और ऊंचा करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।