रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी व पैप टेस्ट शिविर आयोजित किया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24 February 2026): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा (Rotary Club Green Greater Noida) की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर की प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Vanduta Khurana Daks India Foundation और Chamber of Exporters के सहयोग से तथा Dharamshila Cancer Foundation & Research Centre एवं DNSH के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान कुल 92 महिला कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया, जिनमें से 20 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते जांच के माध्यम से रोकथाम को प्रोत्साहित करना रहा। लाभार्थी महिलाओं ने इस स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत उपयोगी और सराहनीय बताया।

जांच प्रक्रिया को Dharamshila Cancer Foundation की अनुभवी मेडिकल टीम ने पूरी संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता के साथ संपन्न किया। आयोजन को सफल बनाने में Daks India की एचआर टीम से तरुण भाटी और अंकिता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में Chamber of Exporters के अध्यक्ष शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने इस तरह की स्वास्थ्य पहलों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से क्लब अध्यक्ष रो. ऋषि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रो. अतुल जैन, रो. रंजीत सिंह, रो. अंकुर गर्ग, क्लब सचिव रो. निखिल गर्ग, रो. यतेन्द्र गर्ग और रो. संजय गर्ग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता और निवारक जांच से जुड़े ऐसे सामाजिक सरोकार भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।