ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और IBA की संयुक्त पहल: ‘श्रमिक सुविधा केंद्र’ शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/02/2026): औद्योगिक पहचान रखने वाले गौतमबुद्ध नगर में श्रमिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में प्राधिकरण और इंडस्ट्रीज बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त प्रयास से ‘श्रमिक सुविधा केंद्र’ की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव, प्रशासनिक अधिकारी तथा उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार की स्पष्ट नीति है कि मजदूरों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर एक बड़ा इंडस्ट्री हब है, जहाँ बड़ी संख्या में उद्योग संचालित हो रहे हैं और दूर-दराज से श्रमिक रोजगार की तलाश में यहाँ आते हैं। जानकारी के अभाव में उन्हें अक्सर इधर-उधर भटकना पड़ता है, लेकिन अब इस सुविधा केंद्र के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर रोजगार से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ रविकुमार एन.जी., एसीईओ सुमित यादव और उनकी टीम तथा IBA के सहयोग से यह केंद्र स्थापित किया गया है। यहाँ बैठने की समुचित व्यवस्था, एसी, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी और विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी भी दी जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इसे एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत बताते हुए कहा कि सुझावों के आधार पर केंद्र को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने उद्योगों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकताओं और रिक्त पदों की जानकारी केंद्र पर उपलब्ध कराएँ, ताकि श्रमिकों को तुरंत रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक ड्राइवरों और अस्थायी श्रमिकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा भविष्य में टीवी और पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जा रही है।

IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि अक्सर श्रमिक काम की तलाश में फैक्ट्री-फैक्ट्री भटकते हैं, जबकि उद्योगों को भी श्रमिकों की आवश्यकता होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के सीईओ और उनकी टीम के साथ बैठक कर इस केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल उद्योग और श्रमिक दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी।

IBA की उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने कहा कि श्रमिक किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं और यह केंद्र उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। अब श्रमिकों को फैक्ट्रियों के गेट-टू-गेट जाकर जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि एक ही स्थान पर उन्हें सटीक और प्रमाणिक सूचना मिल सकेगी।

इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और उद्योगों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है, ताकि रोजगार की तलाश में श्रमिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े। यहाँ हेल्प डेस्क, नोटिस बोर्ड, अलग-अलग प्रतीक्षा स्थल, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जहाँ कंपनियाँ अपनी रिक्तियों की जानकारी प्रदर्शित करेंगी।

IBA प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल इस बात का उदाहरण है कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर काम करते हैं तो विकास धरातल पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास लक्ष्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक विजन के साथ-साथ नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ लक्ष्य को साकार करने में MSME उद्योगों और श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि, अधिकारी और श्रमिक उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे और श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना है, जिससे उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

Greater Noida Authority और IBA की पहल पर श्रमिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।