दिल्ली चुनाव से पहले राहुल गांधी का नया दांव, ‘व्हाइट शर्ट’ कैंपेन के माध्यम से बीजेपी को घेरने की कोशिश
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 जनवरी, 2025): दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ ‘व्हाइट शर्ट कैंपेन’ शुरू किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से मुंह मोड़ लिया है।
कांग्रेस ने इस आंदोलन को ‘अग्रणी न्याय आंदोलन’ का नाम दिया है और इसे गरीबों व मेहनतकश वर्ग को उनके अधिकार दिलाने की पहल बताया है। इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर और एक वेबसाइट भी जारी की गई है।
राहुल गांधी ने जनता से अपील की है कि वे इस आंदोलन का हिस्सा बनकर न्याय की लड़ाई को मजबूत करें। कांग्रेस का यह कदम दिल्ली चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।