दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नेताओं पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि यह सूची कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
हरियाणा से पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी इस सूची में स्थान मिला है। इनमें कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा का नाम शामिल है। हालांकि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम इस सूची में नहीं है।
सूची में मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा और लोकसभा सांसदों, पूर्व सांसदों के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को भी शामिल किया गया है। प्रमुख नामों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, और भूपेश बघेल शामिल हैं।
इसके अलावा, कांग्रेस ने कई युवा और अनुभवी नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी है, जिनमें अजय माकन, हरीश रावत, और पवन खेड़ा जैसे नेता शामिल हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।