AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय ने भरा नामांकन, बीजेपी पर तीखा हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (16 जनवरी 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल किए। सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय ने बाबरपुर से पर्चा भरा। नामांकन के बाद सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि AAP के पास एक मजबूत नैरेटिव, नेता और नीयत है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके पास कोई चुनावी एजेंडा नहीं है और वह गाली-गलौंज, डराने-धमकाने और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर हमला करते हुए कहा कि अगर कोई आचार संहिता उल्लंघन कर चुनावी लाभ के लिए पैसे, साड़ियां और अन्य सामान बांटता है, तो उसे चुनाव आयोग द्वारा तुरंत अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग को टीएन शेषन की तरह कार्रवाई करनी चाहिए और प्रवेश वर्मा को अयोग्य घोषित करना चाहिए।”
गोपाल राय ने बाबरपुर में नामांकन के बाद दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि पूरी दिल्ली ने इस बार फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने इसे सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली के हर परिवार के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की लड़ाई बताया।
सौरभ भारद्वाज ने अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखते हुए कहा कि जनता की समस्याएं समझी जाती हैं और उनका समाधान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को चुनावी मैदान में किसी बड़े चेहरे को लाने की चुनौती दी, ताकि मुकाबला दिलचस्प हो।
नामांकन से पहले सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी और गांव के शिव मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।