चावड़ी बाजार इमारत हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 November 2026): पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में इमारत ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। रविवार सुबह राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दल मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

डीसीपी सेंट्रल दिल्ली रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, हादसा चावड़ी बाजार की गली शीश महल, गली सहतारा स्थित मकान नंबर 4047 में हुआ था। रविवार सुबह मलबे से बरामद शव की पहचान 66 वर्षीय लछुमन मुखिया के रूप में हुई है। वह बिहार के दरभंगा जिले के जाकौली गांव, पोस्ट बाथो के रहने वाले थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लोक नायक अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन के मुताबिक, पूरे मलबे की जांच होने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। वहीं, इमारत ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।