ग्रेटर नोएडा (9 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में सोमवार शाम एक कार से 42 वर्षीय अकाउंटेंट का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संदीप गोयल के रूप में हुई, जो सेक्टर ईकोटेक-1 स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। पोस्टमॉर्टम के बावजूद मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
संदीप गोयल, जो नोएडा के सेक्टर-135 में रहते थे, सोमवार शाम को कंपनी का काम खत्म कर अपनी कार से घर की ओर रवाना हुए। कुछ दूरी तय करने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, और वह अपनी कार के भीतर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान, पीछे से आ रहे उनके सहकर्मियों ने सड़क किनारे खड़ी उनकी कार को देखा। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण बताया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया है, और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से कंपनी में सहकर्मियों और परिवार के बीच गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।