शफीपुर के डूब क्षेत्र में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा न्यूज़ (04 नवंबर 2026): डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को शफीपुर में बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। पुलिस बल के सहयोग से चलाए गए अभियान में खसरा संख्या 71, 72, 73 और 75 पर किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण के अनुसार, ध्वस्तीकरण की गई जमीन का कुल क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्गमीटर है। कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया।
प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और न ही ऐसी जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल हों। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।