ग्रेटर नोएडा में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम की पहली बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04 नवंबर 2026): ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में बुधवार, 4 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी समेत नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुईं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय कराया गया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने पर वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नई टीम में उद्यमी, बिजनेस वुमेन और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पूरी टीम समर्पण और मेहनत के साथ संगठन के लिए काम करेगी तथा पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी महिला सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

वहीं, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में भाजपा परिवार और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, डॉ. महेश शर्मा और सभी विधायकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने के लिए उनका उत्साह और बढ़ा है। वह भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान और समाज के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली परिचय बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें भाजपा की विचारधारा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक महिला मोर्चा के संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक मजबूत टीम तैयार की है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में काम करने को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में सभी बहनें एकजुट होकर संगठन को सर्वोपरि रखते हुए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करेंगी।

बैठक के अंत में महिला मोर्चा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।