ग्रेटर नोएडा में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (04/11/2025): बीती रात थाना सूरजपुर (Surajpur Police Station) क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आई है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव (Dead Body) कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 नवंबर को थाना सूरजपुर डायल-112 के माध्यम से थाना क्षेत्रांतर्गत ICD दादरी के पास वाली सड़क पर स्थित प्लांट की झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया है, शव एक पुरुष उम्र करीब 33 वर्ष का है, जिसकी गर्दन पर चोट के निशान है। मृतक व्यक्ति के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक व्यक्ति के शव की शिनाख्त व घटना में संलिप्त अरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।