स्वर्गीय रामजी पांडेय द्वारा स्थापित छठ सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा छठ पूजा का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (27/10/2025): पिछले 22 वर्षों से स्वर्गीय रामजी पांडेय द्वारा स्थापित छठ सेवा समिति ग्रेटर नोएडा (Chhath Seva Samiti Greater Noida) द्वारा तत्वावधान में आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित तालाब पर भव्य छठ महापर्व (Chhath Puja) का आयोजन किया जा रहा है। इस बार छठ पूजा सेवा समिति की छठ पूजा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

समिति अध्यक्ष मनोज पांडेय ने टेन न्यूज नेटवर्क के साथ बातचीत में बताया कि लगभग 22 सालों से हमारी समिति छठ पूजा का आयोजन कर रही है। और प्रतिवर्ष हम बहुत ही भव्य रूप देने का इसमें प्रयास करते हैं। और इस बार समिति के संस्थापक और मेरे पिताजी रामजी पांडेय हमारे बीच नहीं रहे, जो कि हमारे लिए बहुत ही दुखत है। उनके आशीर्वाद से छठ पूजा का आयोजन किया और आगे भी करते रहेंगे।

समिति के महासचिव पुरुषोत्तम मिश्रा ने टेन से बातचीत करते हुए कहा कि छठ पूजा सेवा समिति की हमारे संस्थापक स्वर्गवासी रामजी पांडेय का 22 वर्षों का संघर्ष है। उनके ना रहते हुए यह पहला छठ पूजा है, हम लोग उनकी याद इस बार और भी अच्छे से करने की तैयारी की है। उनके आशीर्वाद से हमारे अध्यक्ष मनोज पांडेय छठ पूजा को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं। हम बहुत ही परिश्रम से अपने समिति को यहां कर लेकर आए हैं और आगे भी हम इसी प्रकार भव्य रूप से छठ पूजा का आयोजन करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

छठ पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इस बार शहर की सबसे बड़ी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। तालाब के चारों ओर रंग-बिरंगे सजे घाटों, झिलमिलाते दीपों और बजते भक्ति गीतों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ बातचीत में श्रद्धालुओं ने कहा कि समिति ने हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट व्यवस्था की। तालाब पूरी तरह स्वच्छ था, पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा बल तैनात थे। पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया, जिससे भीड़ के बावजूद शांति और अनुशासन बना रहा।

इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जायेगा। आज 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई, जिसमें व्रती स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया। 26 अक्टूबर को खरना के अवसर पर व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत की शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण किया तीसरे दिन 27 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ अस्त सूर्य को अर्घ्य दिया, जबकि चौथे दिन 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का समापन होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।