डॉ. खुशबू सिंह को भाजपा महिला मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गौतमबुद्ध नगर की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/11/2026): महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के क्षेत्र में लगातार सक्रिय डॉ. खुशबू सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष और सफल उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह को यह जिम्मेदारी उनके वर्षों के सामाजिक योगदान, महिला हितों के लिए किए गए प्रयासों और समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए सौंपी गई है।

डॉ. खुशबू सिंह लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उनका विशेष जोर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने पर रहा है।

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

अपनी इकाई ‘आर्य फैशन्स’ के माध्यम से डॉ. खुशबू सिंह ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में योगदान दे सकें।

सशक्त महिला उद्यमी संगठन के जरिए महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

महिलाओं को व्यापक स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्होंने सशक्त महिला उद्यमी संगठन की स्थापना की। संगठन के माध्यम से घरेलू महिलाओं से लेकर ग्रामीण महिलाओं और महिला उद्यमियों तक को व्यवसाय शुरू करने, कारोबार का विस्तार करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

विशेष बच्चों के कौशल विकास के लिए भी कर रहीं काम

डॉ. खुशबू सिंह की सामाजिक पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का कौशल विकास भी है। हाल ही में उन्होंने अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म सहित अन्य विशेष जरूरतों वाले बच्चे शामिल हैं। इस पहल के तहत आर्य फैशन्स की ओर से बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, कुशल कारीगर स्कूल पहुंचकर बच्चों और उनके शिक्षकों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण देते हैं।

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने में योगदान

डॉ. खुशबू सिंह पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मंच के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, सवैतनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने काम किया है। उनके प्रयासों से कई युवाओं को प्रशिक्षण के साथ नियुक्ति पत्र और रोजगार भी मिले हैं।

डॉ. खुशबू सिंह की सामाजिक सक्रियता महिलाओं, विशेष बच्चों और युवाओं के कौशल विकास तक फैली हुई है। भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही, गौतम बुद्ध नगर में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।