भाजपाइयों ने किया जेवर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत पर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida (27/10/2025): आज 27 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जिला गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा पर आत्मनिर्भर भारत (सम्मेलन) कार्यक्रम का आयोजन स्थान जेवर प्रज्ञान पार्ट आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि गीता शाक्य दीदी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद, वशिष्ट अतिथि राजेंद्री लोधी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प देश के आम जनमानस के बीच से ही प्राप्त होगा। उसके लिए भारत में बनी वस्तुओं को हर भारतीय ख़रीदे, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में महिला आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित कर रही। भारत की माता बहनों से आग्रह कर रही है। घर के प्रत्येक सामान को अपने देश में स्थापित बना मेड इन भारत के सामान को ख़रीदे, तभी हमारा भारत शक्ति शाली आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनने का संकल्प पूरा होगा।
प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजेंदरी सोलंकी ने कहा भाजपा महिला मोर्चा की बहने मिलकर आत्मनिर्भर भारत संकल्प के लिए जगह जगह जाकर जनजागरण अभियान चला कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पत्र भराकर तैयार कर रही है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना और विकसित भारत का सपना जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा है। उस सपने को देश की देवतुल्य जनता जनार्दन पूरा करेगी और इन अभियानों के माध्यम से देश में बनी सभी वस्तुओं की बिक्री बढ़ी है।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, अमित पंडित, विकाश चौधरी, वीरेन्द्र भाटी, संजय रावत, सतपाल तालान, अर्पण सिंह, बीना शुक्ला, संगीता रावल, ऊषा वत्स, सविता गुर्जर, लता दूबे, लक्ष्मी शर्मा आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।