ग्लोबल भक्ति फेस्ट में ध्यान और साधना का संदेश, श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज ने बताया सुखी जीवन का मार्ग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/11/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 5 नवंबर को ग्लोबल भक्ति फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष ध्यान साधना कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज ने श्रद्धालुओं को ध्यान, साधना और आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताया।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज ने बताया कि ग्लोबल भक्ति फेस्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन को सरल और सुखमय बनाना है। इसके माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति अपने परिवार और समाज के साथ बेहतर तालमेल बनाकर किस तरह सुखी जीवन जी सकता है और दूसरों को भी खुशियां दे सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले लोगों की भाषा, रूप-रंग और रहन-सहन भले ही अलग हों, लेकिन हर इंसान सुखी रहना चाहता है। इसी सोच के साथ ऋषि-मुनियों ने ध्यान और साधना की परंपरा बनाई, जिससे व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी सके।

 

श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज ने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं सुखी होता है, तभी वह परिवार और समाज के लिए भी बेहतर योगदान दे सकता है। ध्यान और साधना के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, सहयोग और शांति लाई जा सकती है। ग्लोबल भक्ति फेस्ट का उद्देश्य इसी आध्यात्मिक विचार को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया तक पहुंचाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।