जेवर में किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, धरनास्थल पर दिवाली मनाने का किया ऐलान!

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (05/11/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में रीलखा गांव के पास यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना गुरुवार को 32वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर बैठे रहे। गुरुवार को शाम 3 बजे तक धरना दिया गया।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि 32 दिन बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा है। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और अब तक समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

किसान चरण सिंह कसाना ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक प्राधिकरण का काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

किसानों ने ऐलान किया कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उनका धरना जारी रहेगा। साथ ही इस बार दिवाली भी धरनास्थल पर ही मनाई जाएगी। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, रमेश कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह, नीरज कसाना, रवि कसाना, अनु और सुरेश नंबरदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।