Greater Noida News (05/11/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 4 नवंबर को प्रेरणांजलि दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीव मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ‘एस.के. गोयल लेगेसी ओरेशन’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान ने किया। इसके बाद कुसुम लता ने संस्थान के संस्थापक एस.के. गोयल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने इस आयोजन के महत्व के बारे में अपने विचार रखे।
इस दौरान आनंद चौहान ने ‘योग्यता से बड़ी है निष्ठा : उत्कृष्टता की इच्छा, दृढ़ता का साहस और परिवर्तन की शक्ति’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कई सफल उद्यमियों के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को महान व्यक्तित्वों के विचारों और जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में विपिन साहनी, हरीश गुप्ता, ऋषि केश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पालीवाल और गौरव अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। इस ओरेशन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना और एस.के. गोयल के विचारों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 3,500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 60 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। साथ ही राम लाल वृद्धाश्रम में भंडारे का प्रसाद पहुंचाया गया और गौशाला में गायों की सेवा के लिए दान दिया गया।
आयोजन में एक हजार से अधिक अतिथियों, संस्थान प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी उसके विचार और समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।