बीटा-1 RWA ने सेक्टर की समस्याओं पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (27/10/2025): RWA बीटा वन के द्वारा पिछले कई दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी कि सेक्टर बीटा वन में सफ़ाई व्यवस्था बहुत ख़राब है। इसी कड़ी में आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग व हॉर्टिकल्चर के अधिकारियों ने सेक्टर बीटा वन की RWA टीम के साथ सेक्टर बीटा वन में बैठक (Meeting) की।

RWA की अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा वन के सभी ब्लॉको और गलियों मे एवं पार्को की सही तरह से सफ़ाई नहीं की जा रही है। सेक्टर बीटा वन की सभी गलियों में प्रॉपर सफ़ाई होनी चाहिए। एवं प्रत्येक दिन झाडू लगनी चाहिए। समस्याएं अवगत कराने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचते हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग के DGM एस के जैन ने ठेकेदार अजय सिसोदिया को बोला गया कि सभी पार्कों का मेंटीनेंस व साफ़ सफ़ाई का कार्य सही से होना चाहिए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, प्रबंधक लव शंकर सहायक प्रबंधक गौरव भघेल, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा, सेनटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल ने भी आश्वासन दिया। कि सेक्टर बीटा वन की सभी गलियों में प्रॉपर बढ़िया तरीक़ा से सफ़ाई कराई जाएगी। ठेकेदार अगर सही से सफ़ाई नहीं करता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस मौक़े पर अध्यक्ष संगीता शर्मा महासचिव हरेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील भाटी, विद्या, सुनील प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, सुपरवाइजर मिथुन, कुलदीप शर्मा, गिरिश आदि लोग मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।