नई दिल्ली (04 दिसंबर 2024): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आभार व्यक्त किया।
रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी की जनता से वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ आ जाएगी। उन्होंने कहा, “पिछले पांच सालों से कालकाजी की जनता ने केवल समस्याएं झेली हैं। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद मई से पहले यहां की सड़कें ठीक होंगी और पानी निकासी की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी।”
आम आदमी पार्टी की नेता और मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधते हुए बिधूड़ी ने कहा, “आतिशी खुद को ‘खड़ाऊ मुख्यमंत्री’ कहती हैं। वह असली मुख्यमंत्री नहीं हैं। कालकाजी की जनता यह अच्छी तरह जानती है और अब उनकी विदाई तय है।”
भाजपा नेता ने कालकाजी के मतदाताओं से अपील की कि वे इस बार भाजपा को मौका दें ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा, “हम कालकाजी को ऐसी जगह बनाएंगे, जहां हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और कोई समस्या नहीं रहेगी।”
बिधूड़ी के इस बयान के बाद चुनावी माहौल गर्म हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला इस बार और दिलचस्प होता दिख रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।