लखनऊ/नई दिल्ली (23 November 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की कवायद तेज होती नजर आ रही है। दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर आज से बातचीत शुरू होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार चर्चा कांग्रेस की पुरानी 181 सीटों वाली सूची के आधार पर नहीं, बल्कि छंटनी के बाद तैयार की गई नई सूची के आधार पर होगी।
सूत्रों और रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी पुरानी 181 सीटों की सूची में से विधानसभा सीटों को छांटकर एक नई सूची तैयार की है। पार्टी इस नई सूची के आधार पर सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ाएगी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने नई सूची में उन विधानसभा सीटों को प्राथमिकता दी है, जहां पार्टी का संगठन मजबूत है और पिछले चुनावों में उसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा था। ऐसे सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी मजबूत मान रही है।
वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से भी करीब 60 सीटों का आकलन किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें कांग्रेस को दिए जाने की संभावना है। हालांकि, सीटों की संख्या और चयन को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत के बाद ही अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
कांग्रेस की नई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सीटों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इन क्षेत्रों में पार्टी संगठन और पिछले चुनावों के प्रदर्शन को आधार बनाकर सीटों पर दावा पेश करने की रणनीति तैयार की गई है।
अब सपा और कांग्रेस के बीच शुरू होने वाली बातचीत में सीटों की संख्या के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरण, संगठन की स्थिति और चुनावी संभावनाओं पर भी मंथन होने की उम्मीद है। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों की सहमति किस फॉर्मूले पर बनती है, इस परयूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की नई सीट सूची तैयार, सपा के साथ शुरू होगी बातचीत
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।