Breaking News: जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, तीन जवान शहीद, दो घायल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
जम्मू कश्मीर (04 जनवरी 2024): जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एसके पायीन इलाके में हुआ, जहां सेना का ट्रक संकरे और बर्फीले रास्ते पर फिसल गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहाड़ों पर खतरनाक हो रहे रास्ते
यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने पुंछ जिले में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जब सेना का एक ट्रक 350 फीट गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में 18 जवान सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई थी। पुंछ की घटना तब हुई थी, जब सेना का काफिला ऑपरेशनल ट्रैक से बनोई की ओर जा रहा था। बर्फबारी और खतरनाक सड़कों के कारण ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा।
सावधानी की दरकार
इन लगातार हादसों ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति और सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेना और प्रशासन से अपेक्षा है कि बर्फीले रास्तों पर वाहन संचालन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जाए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।