ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट सोसाइटी में कंपनी मैनेजर की संदिग्ध मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/10/2025): सूरजपुर थाना क्षेत्र की पॉश पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में शुक्रवार देर शाम एक कंपनी मैनेजर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से सोसाइटी में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने इसे सामान्य मौत मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय आशीष गुप्ता के रूप में हुई है, जो नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी दिशा गुप्ता के साथ पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहते थे। दंपति की कोई संतान नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस से पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई कि आशीष गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उल्टी आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हालांकि, दूसरी ओर सोसाइटी के कई निवासियों ने पुलिस को संदेह जताते हुए कहा कि, यह सामान्य मौत नहीं हो सकती और इसमें हत्या की आशंका को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के आरोप और परिजनों के बयान दोनों की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। इस घटना के बाद से सोसाइटी में रह रहे लोग दहशत और आशंका में हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।