गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस:198 शिकायतें दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/10/2025): जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों दादरी, सदर और जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 198 शिकायतें (Complaints) दर्ज हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर ही किया।

दादरी तहसील में मंडलायुक्त की अध्यक्षता

दादरी तहसील में मेरठ मंडल के मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 132 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 का निस्तारण तत्काल किया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुनी शिकायतें

सदर तहसील में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम (Gautam Buddha Nagar Medha Rupam) ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर तहसील में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील सदर में स्थापित “हेल्प एंड असिस्टेंस बूथ” का उद्घाटन भी किया। यह बूथ महिलाओं को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विरासत, दाखिल-खारिज जैसी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। महिलाओं की सुविधा के लिए साप्ताहिक रोस्टर भी तय किया गया है, जिसके तहत सोमवार-मंगलवार को लेखपाल ममता कुमारी व सुरभि, बुधवार-गुरुवार को नीरज लता व नेहा, और शुक्रवार-शनिवार को बबीता शुक्ला व अनुसूया की ड्यूटी रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जेवर तहसील में हुई 54 शिकायतें दर्ज

तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने की।
यहां कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और शिकायतों के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।