डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का ग्रेटर नोएडा आगमन: क्या है खास?

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (15/09/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार 15 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुँच रहे हैं। उनका कार्यक्रम दोपहर लगभग 1 बजे से 1:30 बजे के बीच राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) का दौरा करने का है। इस दौरान वह संस्थान में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे।

GIMS प्रशासन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक यहाँ नई 128 स्लाइस सीटी-स्कैन मशीन और अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह 100 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (AB-BHIM परियोजना के तहत निर्माणाधीन) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। यह ब्लॉक गंभीर मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने GIMS को मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 56 एकड़ जमीन आवंटित की है। इससे भविष्य में GIMS का स्वरूप प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा शिक्षा एवं उपचार केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश के. गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि, उपमुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ग्रेटर नोएडा व आसपास के लाखों लोगों के लिए यह नई सुविधाएँ राहत लेकर आएँगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक भी करेंगे

GIMS के दौरे के बाद बृजेश पाठक का अगला कार्यक्रम गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक का है। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। वहीं संभावना है कि उपमुख्यमंत्री मीडिया से भी बातचीत करेंगे और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा, बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।