पीएम के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार बुजुर्गों को क्या तोहफा देगी?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन 17 सितंबर को राजधानी में 75 नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम में 15 बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सरकार का कहना है कि यह योजनाएं “विकसित दिल्ली” के विज़न को मजबूत करने के साथ-साथ उन वर्गों को भी लाभान्वित करेंगी, जिन्हें पिछली सरकारों ने नज़रअंदाज़ किया था।

बुजुर्गों के लिए सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह

राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने के उद्देश्य से पश्चिम विहार में सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह का निर्माण किया गया है। 10.64 करोड़ रुपये की लागत से बने इस गृह का क्षेत्रफल 2257 वर्गमीटर है और इसमें 96 बुजुर्गों के रहने की क्षमता है। चार मंजिला इस भवन में बुजुर्गों को आरामदायक और गरिमापूर्ण वातावरण प्रदान करने की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए अटल दृष्टि छात्रावास

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के पास तिमारपुर में दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए अटल दृष्टि छात्रावास तैयार किया गया है। 13.42 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छात्रावास का निर्मित क्षेत्रफल 975 वर्गमीटर है और इसमें 96 छात्राओं को आवास मिलेगा। यहां बाधा-मुक्त बुनियादी ढांचा, सहायक सेवाएं और शैक्षणिक व व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने वाली विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

दिव्यांगों के लिए अटल आशा गृह

नरेला में निर्मित अटल आशा गृह बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक विशेष पहल है। करीब 40.60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संस्थान का क्षेत्रफल 12,500 वर्गमीटर है और इसमें ग्राउंड सहित 3 मंजिलें शामिल हैं। यह केंद्र दिव्यांग नागरिकों के लिए आशा, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास का एक नया आयाम प्रस्तुत करेगा।

समावेशी विकास की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये योजनाएं न केवल मोदी के जन्मदिन पर जनता को एक विशेष उपहार हैं बल्कि दिल्ली सरकार की दूरदृष्टि और संवेदनशीलता का भी प्रमाण हैं। उनका कहना है कि किसी भी वर्ग को विकास से वंचित न रखा जाए, यही उनकी सरकार का लक्ष्य है। इन योजनाओं के जरिए बुजुर्गों, छात्राओं और दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।