दिल्ली मेट्रो को मिला सर्वोच्च राजभाषा सम्मान – ‘कीर्ति पुरस्कार’

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (15 September 2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिल्ली मेट्रो को भारत सरकार का सर्वोच्च राजभाषा-सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” (प्रथम पुरस्कार) प्रदान किया गया। यह सम्मान हिंदी दिवस के अवसर पर गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान दिया गया।

इस अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में दिल्ली मेट्रो राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं निदेशक (वित्त) अजीत शर्मा, राजभाषा अधिकारी तथा निगम के कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

दिल्ली मेट्रो को यह सम्मान न केवल हिंदी भाषा के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उसके योगदान के लिए मिला है, बल्कि राजभाषा के उपयोग को व्यवहारिक और जनसुलभ बनाने के उसके निरंतर प्रयासों की भी सराहना है। यह उपलब्धि दिल्ली मेट्रो को देश के अन्य संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।