NOIDA News (03/09/2025): नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विपुल मोटर्स के सर्विस सेंटर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना ए-14 प्लॉट स्थित प्रतिष्ठान की है, जहां आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे सर्विस सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया, जिन्होंने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विपुल मोटर्स के गार्ड ने रात करीब 1:45 बजे आग लगने की जानकारी दी। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक कार में लगी और फिर तेजी से फैलते हुए सात अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पहले फ्लोर और फिर सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त सर्विस सेंटर में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई थीं। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए भी विशेष सावधानी बरती गई। एहतियातन आसपास की इमारतों की दीवारों पर पानी का छिड़काव किया गया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सके।
हालांकि इस दुर्घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सर्विसिंग के लिए खड़ी आठ कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। साथ ही सर्विस सेंटर की बिल्डिंग को भी भारी क्षति पहुंची है। शुरुआती आकलन के अनुसार लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम किया जा रहा है। पुलिस व दमकल विभाग मिलकर मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की सहायता से आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।