Noida News (07 November 2026): मौसम में अचानक बढ़ती ठंड को देखते हुए नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) ने सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल की है। शनिवार को NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एसोसिएशन की टीम ने सेक्टर-39 स्थित राजकीय जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए कंबल भेंट किए।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा को कंबल सौंपे। इस अवसर पर अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि अचानक सर्दी बढ़ने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए NEA ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को ठंड से राहत मिल सके।

इस अवसर पर NEA के महासचिव वी.के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, कोषाध्यक्ष एस.सी. जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, राजन खुराना, सचिव आलोक गुप्ता, विरेंद्र नरूला और राहुल नैय्यर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
NEA की इस पहल को जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।