इकोटेक-3 में पुलिस मुठभेड़: गोली लगने से कुख्यात बदमाश इमरान घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (03/09/2025): थाना इकोटेक-3 पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस टीम डूब क्षेत्र पुस्ता रोड, कुलेसरा में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति रेहड़े पर सामान लादकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह रेहड़ा लेकर भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश इमरान पुत्र मौ. हुसैन निवासी बिजनौर गोली लगने से घायल हो गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, 21 एल्युमिनियम फ्रेम और एक रेहड़ा रिक्शा बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पूछताछ में इमरान ने खुलासा किया कि उसने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र (हरदोई) और कन्हैया (हमीरपुर) के साथ मिलकर ग्राम हबीवपुर स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में चोरी की थी। इस मामले में थाना इकोटेक-3 पर मु0अ0सं0 351/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। इमरान के दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।