केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया ‘कपास किसान ऐप’, किसानों को क्या लाभ मिलेगा?
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (03 September 2025): केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कपास उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से लाभ दिलाने के उद्देश्य से भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा विकसित ‘कपास किसान ऐप’ का शुभारंभ किया।
इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किसान अब स्वयं पंजीकरण कर सकेंगे, खरीद केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे और भुगतान की स्थिति की जानकारी भी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। ऐप में कपास खरीद से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे समय की बचत, कागजी कार्यवाही में कमी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि किसान-प्रथम दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह ऐप कपास किसानों के लिए उनकी उपज बेचने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाएगा। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल पहल से एमएसपी संचालन समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी होगा। इसके जरिए किसान किसी भी संकटपूर्ण बिक्री से बच पाएंगे और सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को भी नई गति मिलेगी।
एप की खासियत यह है कि किसान खरीद केंद्रों के लिए अपने अनुकूल समय का स्लॉट चुन सकेंगे, जिससे केंद्रों पर भीड़ और प्रतीक्षा समय में कमी आएगी। साथ ही गुणवत्ता मूल्यांकन, स्वीकृत मात्रा, भुगतान प्रक्रिया और अन्य जानकारी वास्तविक समय (रियल टाइम) में किसानों तक पहुंचेगी। ऐप को कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि देशभर के किसान आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि यह ऐप कपास किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की गारंटी देकर न केवल उनकी आमदनी सुरक्षित करेगा, बल्कि खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय भी बनाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।