Noida के सेक्टर-10 के ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (13/08/2025): नोएडा में थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-10, ए-7 स्थित एक ऑफिस के तीसरे फ्लोर पर मंगलवार दोपहर को आग (Fire) लगने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार, स्थानीय पुलिस बल और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुँची। आग पर काबू पाया है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
सीएफओ प्रदीप कुमार (CFO Pradeep Kumar) ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे एमटीवी टावर सेक्टर-10 में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, साथ ही अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भेजी गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आसपास फर्नीचर की दुकानें होने से आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी से बड़ा नुकसान टल गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जाँच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।